Chinese Mobile App ban: Garena Free Fire समेत 54 चाइनीज ऐप हुए बैन, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली. पॉप्युलर गेमिंग ऐप Garena Free Fire समेत 54 चाइनीज ऐप्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। केंद्र सरकार की तरफ से सोमवार को ऐप्स बैन का ऐलान किया गया है। सरकार ने सुरक्षा और प्राइवेसी के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से आईटी मंत्रालय को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट की धारा 69 (ए) के तहत 54 चीनी ऐप्स को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है।

 



सुरक्षा लेयर को बायपास करने का है आरोप
सूत्रों की मानें, तो बैन किए गए 54 चाइनीज ऐप्स यूजर परमिशन को बायपास करके यूजर्स की महत्वपूर्ण जानकारी चोरी करते थे। यह ऐप्स यूजर्स के रियर टाइम डेटा को कलेक्ट करके दूसरे देश के सर्वर पर स्टोर करते थे। ऐसे में केंद्र सरकार ने इन 54 चीनी ऐप्स को देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरनाक करार दिया गया है। यह देश की आंतरिक सुरक्षा और रक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते थे। सूत्रों के मुताबिक आईटी मंत्रालय ने 54 ऐप्स को ब्लॉक करने के लिए निर्देश जारी कर दिया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

चीनी ऐप्स कब-कब हुए भारत में प्रतिबंधित

सबसे पहले जून 2020 में केंद्र सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसमें पॉप्युलर शार्ट वीडियो ऐप टिकटॉक और यूसी ब्राउज़र जैसे ऐप्स शामिल थे। जब भारत और चीनी सैनिकों के बीच लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LoC) के बीच टकराव पैदा हो गया है। उस वक्त हेलो, लाइक, कैमस्कैनर, वीगो वीडियो, एमआई वीडियो कॉल, वीचैट और बिगो लाइव, शाओमी, क्लैश ऑफ किंग्स के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म क्लब फैक्ट्री और शीन को प्रतिबंधित किया गया था।

इसके बाद 10 अगस्त 2020 को सरकार ने 47 और चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया, जो पहले से ब्लॉक किए गए ऐप्स के क्लोन और वेरिएंट थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

इसी साल 1 सितंबर 2020 को केंद्र सरकार ने पॉप्युलर गेमिंग ऐप PUBG सहित 118 चीनी मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक किया था।

19 नवंबर 2020 को सरकार ने एक बार फिर से 43 ऐप्स को प्रतिबंधित किया था।

केंद्र सरकार ने जिन ऐप्स को बैन किया है, उसमें पुराने बैन किए गए ऐप्स के क्लोन ऐप्स शामिल हैं। मतलब पहले बैन किए गए ऐप्स दोबारा से नाम बदलकर भारत में एंट्री ले रहे थे, जिन्हें केंद्र सरकार की तरफ से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

गरेना फ्री फायर

ब्यूटी कैमरा -स्वीट सेल्फी एचडी

ब्यूटी कैमरा – सेल्फी कैमरा

राइज ऑफ किंग्स: लॉस्ट क्रूसेड

वाइवा वीडियो एडिटर

टेनसेंट एक्सराइवर

इल्यूमिनेट

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

एस्ट्राक्राफ्ट

फैंसीयू प्रो

मूनचैट

बारकोड स्कैनर

क्यूआर कोड स्कैन

लाइका कैम

tencent Xriver

Nice Video baidu

Viva Video Editor

error: Content is protected !!