सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर की अहम बैठक, इन नेताओं को दी अलग-अलग जिम्मेदारी…

रायपुर. CM भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर अहम बैठक की, जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला और शहर अध्यक्ष, मोर्चा और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में PCC चीफ मोहन मरकाम, सचिव चंदन यादव, कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, ताम्रध्वज साहू भी शामिल हुए। बैठक में कार्यक्रम को लेकर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई।

 



बैठक के बाद सीएम ने कहा कि 3 फरवरी को राहुल गांधी दौरे पर आ रहे हैं। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। राहुल गांधी अपने एक दिवसीय दौरे में राजीव गांधी भूमिहीन किसान न्याय योजना की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा वो नया रायपुर में बनने वाले सेवाग्राम और अमर जवान ज्योति का शिलान्यास करेंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी युवा मितान क्लब के लोगों, भूमि श्रमिक किसान, तेंदूपत्ता संग्राहको और गांधीवादी विचारकों के साथ लंच करेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी दोपहर 12:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक शामिल होंगे।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

Related posts:

error: Content is protected !!