Indian Women Bodybuilder: बॉडीबिल्डर हैं भारत की ये पांच महिलाएं, फिटनेस में देती हैं पुरुषों को मात

बॉडीबिल्डिंग का नाम आते ही सबसे पहले किसी पुरुष का चेहरा ही याद आता है। लेकिन भारत की इन महिला बॉडीबिल्डर को देखने के बाद आपकी सोच बदल जाएगी। ये महिलाएं अपनी फिटनेस की वजह से देश-विदेश में नाम कमा चुकी हैं।

 



याशमीन चौहान

याशमीन चौहान भारत की टॉप फीमेल बॉडी बिल्डर हैं। चालीस वर्षीय याशमीन मुंबई में रहती हैं। याशमीन ने आईएफबीबी प्रो कार्ड जीता है। वहीं वो मिस ओलंपिया 2018 की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं। बॉडी बिल्डिंग में कई मेडल जीत चुकी याशमीन बताती हैं कि शुरूआत में सब उन्हें ताने मारते थे। लेकिन अब लोग उनकी फिटनेस के फैन हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

सोनाली स्वामी

सोनाली स्वामी एक अंतरराष्ट्रीय फिटनेस एथलीट हैं। साथ ही प्रोफेशनल फिटनेस कोच और बॉडी बिल्डर भी हैं। सोनाली ने एशियन चैम्पियनशिप 2016, बॉडी पॉवर इंडिया जैसे कई सारी प्रतियोगिता जीती है।

श्वेता मेहता

फिटनेस में अपना करियर बना रहीं श्वेता रोडीज 15 की विनर भी हैं। फिटनेस म़ॉडल और बॉडी बिल्डिंग में श्वेता ने जेरल क्लासिक और वुमन फिटनेस मॉडल जैसी प्रतियोगिता भी जीती है।

अंकिता सिंह
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की रहने वाली अंकिता सिंह सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। स्कूल के दिनों से ही उनका झुकाव फिटनेस की तरफ हो गया था। कॉलेज के समय से ही उन्होंने फिटनेस में करियर बनाने की ठान ली थी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

दीपिका चौधरी
दीपिका चौधरी प्रोफेशनल एथलीट हैं। वो भारत की पहली महिला हैं जिन्होंने आईएफबीबी की प्रतियोगिता जीती थी। इसके साथ ही वो कई सारे बॉडी बिल्डिंग की कॉम्पिटिशन जीत चुकी हैं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!