जांजगीर. कार में तस्करी करते 24 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, जब्त अंग्रेजी शराब की कीमत 1 लाख 44 हजार, 2 आरोपी गिरफ्तार, SP ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने 24 पेटी अंग्रेजी के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने मीडिया को बताया कि पुलिस को मुखबिर से पता चला, कार में अंग्रेजी शराब भरकर तस्करी की जा रही है और केरा की ओर से जांजगीर रोड पर कार जा रही है. इस पर पुलिस टीम बनाकर चेकिंग पाईन्ट बनाकर जांच की गई. जांच में एक कार में 24 पेटी अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी कीमत 1 लाख 44 हजार है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

प्रकरण में पुलिस ने नवागढ़ क्षेत्र के मुड़पार-खिसोरा गांव के दिलीप महन्त और बिहार के सन्नी कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के तहत कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!