Maruti Suzuki Celerio: टाटा से पहले मारुति ने लॉन्च की एक और सीएनजी कार, चलाने का खर्च 2 रुपये प्रति किलोमीटर से भी कम

मारुति सुजुकी ने हाल ही में नई जेनरेशन की सेलेरियो को भारतीय बाजार में पेश किया था. अब कंपनी ने इसका फैक्ट्री फिटेड CNG वर्जन भी लॉन्च कर दिया है. इसे केवल वीएक्सआई वैरिएंट में पेश किया गया है. कंपनी के अनुसार, Celerio CNG का 35.60 किमी/किलोग्राम का प्रमाणित माइलेज है, जो इसे बाजार में उपलब्ध सबसे अधिक ईंधन-कुशल CNG कारों में से एक बनाता है.

 



Celerio CNG में समान डुअल जेट, डुअल VVT K-सीरीज 1.0-लीटर K10C नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन इसके नियमित वेरिएंट के रूप में मिलता है. जबकि पेट्रोल-ओनली मॉडल 65 हॉर्स पावर और 89 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है, फैक्ट्री-फिटेड S-CNG वर्जन 56 हॉर्स पावर की ताकत और 82.1 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

यहां, इंजन केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है, जबकि नियमित पेट्रोल वेरिएंट में भी AMT (AGS) मिलता है. नई सेलेरियो सीएनजी में 60-लीटर का बूट स्पेस है. नई 2022 मारुति सुजुकी सेलेरियो सीएनजी को आज भारत में 6.58 लाख रुपये, एक्स-शोरूम दिल्ली में लॉन्च किया गया है.

दिलचस्प बात यह है कि पुरानी जेनरेशन की सेलेरियो में एस-सीएनजी वैरिएंट ने कुल बिक्री में 30 फीसदी से ज्यादा का योगदान दिया. ऑल-न्यू सेलेरियो एस-सीएनजी नए 3डी ऑर्गेनिक स्कल्प्टेड डिज़ाइन, एनर्जेटिक और बड़े केबिन और एस-सीएनजी तकनीक के साथ ग्राहकों को एक किफायती, सुरक्षित और हाई पर्फोर्मेंस वाला ग्रीन व्हीकल प्रदान करेगा.कंपनी का कहना है कि ग्राहक ऑल-न्यू सेलेरियो एस-सीएनजी की शानदार ईंधन दक्षता की सराहना करेंगे. नई मारुति सुजुकी सेलेरियो सीएनजी Hyundai Grand i10 Nios CNG, Hyundai Santro CNG और आने वाली Tata Tiago i-CNG को टक्कर देगी. टाटा टियागो सीएनजी को भी इसी सप्ताह लॉन्च किया जाना है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!