सक्ती क्षेत्र में बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुरा मेन रोड पर अज्ञात बाइक चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक बाइक चलते हुए गणेशराम सिदार को टक्कर मार दी. तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घटनास्थल पर ही गणेशराम सिदार की मौत हो गई और घटना स्थल से अज्ञात बाइक चालक फरार हो गया.
बताया जा रहा है कि मृतक गणेशराम सिदार रायपुरा गांव का रहने वाला था.



इसे भी पढ़े -  CG Road Accident: कोबरा बटालियन के जवानों के साथ हुआ भयावह हादसा, ट्रक की टक्कर ने छीन ली 4 जिंदगियां

फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा किया है और अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. घटना स्थल से मिले बाइक के टुकड़े को पुलिस ने जब्त किया है और जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Road Accident: कोबरा बटालियन के जवानों के साथ हुआ भयावह हादसा, ट्रक की टक्कर ने छीन ली 4 जिंदगियां

error: Content is protected !!