PM Kisan Yojana Update : इस दिन खाते में आएगी PM किसान की 11वीं किस्त, इस दस्तावेज के बिना अब नहीं मिलेंगे पैसे… जानिए…

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) केंद्र सरकार की एक ऐसी योजना है जो किसानों को आर्थिक रूप से मदद पहुंचाती है। जिसके तहत किसानों को हर वर्ष 6 हजार रुपये की राशि देती है। यह राशि दो-दो हजार रुपये की किस्त में तीन बार दी जाती है। अब तक सरकार किसानों को 10 किस्तों का पैसा ट्रांसफर कर चुकी है।

 



अब किसानों को 11वीं किस्त का इंतजार है, केंद्र सरकार ने 10वीं किस्त किसानों के खातों में एक जनवरी, 2022 को ट्रांसफर की थी। उस समय किसानों को दो-दो हजार रुपये खाते में भेजे गए थे, अब जानकारी सामने आई है कि किसानों को 11वीं किस्त का पैसा जल्द भेजा जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में किसानों के खाते में दो हजार रुपये की अगली किस्त ट्रांसफर की जा सकती है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

पीएम किसान योजना में सरकार समय-समय पर कई बदलाव करती रहती है, तमाम तरह की धांधलियों को रोकने के लिए सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने पीएम किसान योजना का फायदा उठाने वाले लाभार्थियों के लिए राशन कार्ड होना अनिवार्य कर दिया है। अगर आपको आगे भी योजना का लाभ लेते रहना है तो फिर आपके पास राशन कार्ड का होना अनिवार्य है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर किसानों को राशन कार्ड की जानकारी मुहैया करवानी होती है, पोर्टल पर मांगी गई जानकारी को आपको देना होता है, वरना किसानों की 11वीं किस्त का पैसा रुक सकता है। फर्जीवाड़े को रोकने के उद्देश्य से सरकार नियमों में ऐसे बदलाव कर रही है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!