YouTube पर PM मोदी नंबर 1: सब्सक्राइबर्स एक करोड़ के पार, दुनिया के बड़े नेताओं को छोड़ा पीछे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता डिजिटल दुनिया में काफी आगे है। ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम और फेसबुक से लेकर लिंकडिन तक पीएम मोदी के अकाउंट हैं। पीएम मोदी YouTube पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इसका अंदाजा आप उनके सब्सक्राइबर्स से लगा सकते हैं। यूट्यूब पर पीएम मोदी के सब्सक्राइबर की संख्या देश के किसी भी अन्य प्रमुख नेता के मुकाबले अधिक है। YouTube पर नरेंद्र मोदी चैनल के सब्सक्राइबर्स 10 मिलियन यानी एक करोड़ से अधिक हो गए हैं। नरेंद्र मोदी चैनल पर अभी तक 15,477 वीडियो अपलोड किए गए हैं।

 



यूट्यूब पर टॉप ग्लोबल नेता के सब्सक्राइबर्स

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

नरेंद्र मोदी (भारत)- 1  करोड़

जायर बोल्सोनारो (ब्राजील)- 36 लाख

एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (मेक्सिको)- 30.7 लाख

जोको विडोडो (इंडोनेशिया)- 28.8 लाख

जो बाइडन (अमेरिका)- 7.03 लाख

भारत में यूट्यूब पर विपक्षी नेता

राहुल गांधी: 5.25 लाख

शशि थरूर 4.39 लाख

असदुद्दीन ओवैसी 3.73 लाख

एमके स्टालिन 2.12 लाख

मनीष सिसोदिया 1.37 लाख ग्राह

ट्विटर पर भी कायम है पीएम मोदी की लोकप्रियता

नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता भी हैं। पिछले साल पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट सस्पेंड होने के बाद पीएम मोदी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फोलो किए जाने वाले ग्लोबल नेता बने हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Twitter पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या फिलहाल 7.35 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। पीएम मोदी 2,430 लोगों को फॉलो करते हैं। पीएम मोदी ने 2009 में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया था। उस दौरान वे गुजरात के मुख्यमंत्री के पद पर काबिज थे। ट्विटर ज्वाइन करने के महज एक साल के अंदर मोदी के फॉलोअर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई थी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!