Atal Pension Yojana: कौन कर सकता है अटल पेंशन योजना में आवेदन? क्या मिलेंगे लाभ? आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ

देश के जरूरतमंद लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका वहन केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक करती हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य लोगों तक लाभ और सुविधाएं पहुंचाना होता है। इन योजनाओं में आवेदन करके आप भी इनका लाभ ले सकते हैं, बशर्ते आप इसके लिए पात्र हों। ऐसी ही एक योजना है साल 2015 में आई अटल पेंशन योजना, जिसे केंद्र सरकार ने शुरू किया। इस योजना का उद्देश्य भी बाकी योजनाओं की तरह लोगों तक लाभ पहुंचाने का है। ये एक तरह की निवेश योजाना है, जिसमें आप निवेश करके लाभ कमा सकते हैं। अगर आप भी इस अटल पेंशन योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि क्या आप इसके लिए पात्र हैं या फिर नहीं। इसके अलावा इस योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं, इन्हें भी समझना बेहद जरूरी है। तो चलिए हम आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं..

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

ये है योग्यता:-

भारत का नागरिक होना चाहिए।

आवेदक की उम्र 18-40 साल के बीच हो।

बैंक खाता हो, जो आधार कार्ड से लिंक हो।

आवेदक के पास एक मोबाइल नंबर हो।

पहले से अटल पेंशन का लाभार्थी न हो।

मिलते हैं ये लाभ

बात अगर अटल पेंशन योजना में मिलने वाले लाभों की करें, तो इसमें कई तरह के लाभ मिलते हैं। जैसे- इस योजना में अगर आप निवेश करते हैं, तो आपको हर महीने 5 हजार रुपये पेंशन के रूप में मिलते हैं, योजना में निवेश करने पर इनकम टैक्स में छूट मिलती है आदि।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

आवेदन करने का ये रहा तरीका:-

स्टेप 1

इसके लिए आपको सबस पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। फिर यहां पर एपीवाई एप्लीकेशन पर क्लिक करें, और अपने आधार की जानकारी भरें। अब आपके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें और बैंक खाते की जानकारी भरें।

स्टेप 2

फिर आपको अपने बैंक खाते को वेरिफाई करवाना है, जिसके बाद ये खाता सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद आपको अपना प्रीमियम जमा करने के बारे में और नॉमिनी भी भरना है। आखिर में ई-साइन करें और फिर इसका वेरिफिकेशन होगा। ये प्रक्रिया पूरा करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!