कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि राजेश लहरे, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर विधानसभा के बंसुला गांव में ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है, जहां द्वितीय दिवस, अतिथि के रूप जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि राजेश लहरे पहुंचे और टॉस गिराकर खेल का शुभारंभ किया.

 



उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि कबड्डी में टीम को जीत के लिए खेल के अंतिम वक्त तक लड़ना पडता है और जीत उसी की होती है, जो खेल के अंतिम समय तक लड़ता है. इस मौके पर शंकर लाल चंद्रा, अर्जुन चंद्रा, राज चंद्रा, सनत यादव, राकेश चंद्रा, बलराम चंद्रा, विजय चंद्रा समेत खिलाड़ी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : भारत - नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के लिए ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का चयन...
error: Content is protected !!