छोटी बहन के साथ शादी में पहुंची रेखा, दोनों के स्टाइल ने लूट ली महफ़िल, टकटकी लगा देखते रहे लोग

रेखा बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके पर बढ़ती उम्र का कोई असर नहीं दिखता हैं. 65 की उम्र में भी वे नए जमाने की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर दे सकती हैं. ब्यूटी के साथ साथ रेखा अपने आकर्षक फेशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं. वे जब भी किसी पार्टी, इवेंट या अवार्ड शो में जाती हैं तो उनका लुक एंड स्टाइल चर्चा का विषय बन जाता हैं. वे जहाँ भी जाती हैं वहां की महफ़िल लूट लेती हैं. ऐसा ही एक नजारा हाल ही में मुंबई की एक शादी में दिखा.

 



दरअसल रेखा रिक्कू राकेश नाथ की बेटी दक्षिणा नाथ के वेडिंग रिसेप्शन में आई हुई थी. इस दौरान उनकी छोटी बहन राधा उस्मान सईद भी साथ में मौजूद थी. ऐसे में पूरी शादी में ये दो बहने ही छाई रही. दिलचस्प बात ये थी कि रेखा और उनकी बहन राधा का स्टाइल और कपड़े काफी हद तक एक जैसे थे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : आबकारी विभाग के उप निरीक्षकों का हुआ तबादला, जारी हुई सूची...देखिए पूरी सूची...

ऐसे में शादी में आए मेहमान इन दोनों बहनों को ही टकटकी लगाके देखते रहे. वैसे तो इस शादी में उर्वर्शी रौतेला सहित कई बॉलीवुड हस्तियाँ आई हुई थी लेकिन असली आकर्षण का केंद्र रेखा और उनकी बहन बनी रही.

इस शादी के रिसेप्शन का एक विडियो भी वायरल हो रहा हैं. इस विडियो में रेखा अपनी छोटी बहन को गाल पर प्यार से चूमती भी हैं. यह विडियो रेखा के फैंस को बहुत पसंद आ रहा हैं. इस शादी में रेखा ने गुलाबी रंग की सुंदर कांजीवरम साड़ी पहन रखी थी. इसके साथ ही उनके कानों में गोल्डन और व्हाइट कलर के झुमके लटक रहे थे. रेखा ने अपने इस लुक को मांग टिका और नेकलेस पहनकर कम्प्लीट किया. हमेशा की तरह रेखा के होठो पर लाल लिपस्टिक और माथे पर छोटी सी बिंदी भी नजर आई. बालों की बात करे तो रेखा ने बन बना रखा था जिसमे गजरा लगा हुआ था.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : 19 नायब तहसीलदारों का तहसीलदार के पद पर प्रमोशन, किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची...

रेखा की तरह ही उनकी छोटी बहन राधा भी बहुत स्टाइलिश दिखाई दी. राधा ने हरे रंग का सूट पहना था और बालों में उनके भी गजरा चमचमा रहा था. इसके साथ ही कानों में बड़े ईयररिंग्स, मांग टिका और रेड लिपस्टिक भी उनके लुक में चार चाँद लगा रहे थे.

इसे भी पढ़े -  CG Big Transfer News : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 125 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का हुआ ट्रांसफर, छग के कई जिलों के अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदले गए...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!