Sakti Police Big Action : एएसआई के बेटे ने अपने अन्य 4 दोस्तों के साथ मिलकर दुकान संचालक की पिटाई की, शराब के लिए रुपये मांगे और नहीं देने पर पिता के एएसआई होने का धौंस दिया, अब 5 आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती में स्टेशन के पास स्थित पानठेला दुकान संचालक की शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एएसआई के बेटे समेत 5 युवकों ने पिटाई कर दी. मामले में सक्ती पुलिस ने सभी 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है.

 



दरअसल, सक्ती स्टेशन के पास प्रकाश साहू की पानठेला दुकान है, जहां नवीन डहरिया अपने अन्य 4 दोस्तों रोहित बंजारे, दीपक टण्डन, राहुल सोनवानी और मुकेश सोनवानी के साथ मिलकर दुकान संचालक से शराब पीने के लिए रुपये की मांग की. रुपये नहीं देने पर नवीन डहरिया ने खुद को एएसआई का बेटा बताते हुए दोस्तों के साथ दुकान संचालक की पिटाई. मामले में सक्ती पुलिस ने एएसआई के बेटे नवीन डहरिया समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

सक्ती थाने के टीआई रूपक शर्मा ने बताया कि आरोपी नवीन टण्डन के पिता एएसआई हैं और पुलिस लाइन में हैं, उनकी ड्यूटी मुजरिम पेशी में है. घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की गई है. सभी 5 आरोपियों को बुधवार 23 फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

Related posts:

error: Content is protected !!