जब सचिन तेंदुलकर ने रचा था इतिहास, बने थे वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

नई दिल्ली. 24 फरवरी का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए कभी न भूलने वाला दिन बन गया तो इसके पीछे की वजह थे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर जिन्होंने पहली बार वनडे क्रिकेट में 200 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। इस बात को भले ही 12 साल का लंबा वक्त बीत गया हो लेकिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज भी वो दिन रोमांच पैदा करती है।



साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में खेला गया यह मैच और मैचों की तरह एक आम मैच होता लेकिन सचिन कुछ और ही सोच कर आए थे। सचिन ने इस मैच में केवल 147 गेंदों पर नाबाद 200 रन की पारी खेली। इस पारी में सचिन ने 25 चौकों के साथ 3 छक्के भी लगाए।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

सचिन की इस ऐतिहासिक पारी के दम पर भारत ने न केवल 3विकेट पर 401रन बनाए बल्कि साउथ अफ्रीका की टीम को 153 रनों के बडे अंतर से हराया। सचिन की ये पारी इसलिए भी अहम थी क्योंकि पहली बार वनडे में यह कारनामा किया गया था। सचिन ने बाकी बल्लेबाजों के लिए एक राह बना दी थी कि वनडे में 200 का आंकड़ा भी छूआ जा सकता है।

इसके बाद तो हिटमैन रोहित शर्मा ने तीन बार दोहरा शतक लगाया।आज भले ही वनडे में सबसे ज्यादा बार दोहरा शतक लगाने का रिकार्ड रोहित के नाम हो लेकिन 200 का आंकड़ा पहली बार सचिन ने ही हासिल किया था।वर्तमान में वनडे में सर्वाधिक व्यक्तिगत रनों का रिकार्ड रोहित शर्मा के नाम है जिन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में 173 में 264 रनों की पारी खेली थी। इस सूची में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल हैं जिनके नाम 237 की पारी खेलने का रिकार्ड है जो उन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

error: Content is protected !!