देश में कोरोना के 1,549 नए मामले आए सामने, 31 मरीजों की मौत

नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 1,549 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,30,09,390 हो गयी है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 25,106 रह गयी है।

 



 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे तक जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 31 और मरीजों के कोविड-19 से जान गंवाने के बाद इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 5,16,510 पर पहुंच गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है।

 

मंत्रालय के अनुसार, 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,134 मामलों की कमी दर्ज की गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 0.40 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.40 प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 का पता लगाने के लिए 3,84,499 नमूनों की जांच की गयी है। भारत में अभी तक कुल 78.30 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

आंकड़ों के मुताबिक, इस महामारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,24,67,774 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गयी। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 181.24 करोड़ खुराकें दी गयी हैं।

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!