26 वर्षीय फेमस एक्ट्रेस की सड़क दुर्घटना में मौत, शोक में डूबी यह फिल्म इंडस्ट्री

तेलुगु इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस गायत्री उर्फ डॉली डी क्रूज (Gayathri aka Dolly D Cruze) की 26 की उम्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अदाकारा जिस कार में यात्रा कर रही थी, उसकी हैदराबाद के गाचीबोवली इलाके में एक भयानक दुर्घटना हो गई। अदाकारा अपने दोस्त राठौड़ के साथ घर लौट रही थी, जो शुक्रवार की देर रात 18 मार्च को होली के जश्न के बाद उनके साथ कार में था। रिपोर्ट्स के अनुसार राठौड़ की भी इस हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर डिवाइडर से टकराने से पहले कार कंट्रोल खो बैठी और पलट गई।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

 

Gayathri aka Dolly D Cruze dies at 26; रिपोर्ट के अनुसार गायत्री की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि राठौड़ की हालत काफी गंभीर थी जिसकी बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया लेकिन उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि कार की टक्कर एक महिला से हुई थी, जो सड़क पर पैदल चल रही थी। हालांकि कार पलटने के कारण महिला उसके नीचे दब गई थी। रिपोर्ट्स से पता चला कि डॉली डी क्रूज की तरह उस महिला ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

ऐसे हुई थीं फेमस
गायत्री उर्फ ​​डॉली डी क्रूज शुरुआत में इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ-साथ अपने यूट्यूब चैनल जलसा रायुडू के जरिए फेमस हुई थीं। सोशल मीडिया पर फेमस होने के बाद उन्हें वेब सीरीज ‘मैडम सर मैडम अंते’ में काम करने का ऑफर मिला था। उन्हें कई शॉर्ट फिल्मों में भी देखा गया, जो दर्शकों को खूब पसंद भी आईं। उनकी अचानक मौत ने सोशल मीडिया की दुनिया के साथ-साथ तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी कई लोगों को सदमे में छोड़ दिया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!