आमिर खान ने The Kashmir Files देखने के सवाल पर दिया रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात

Aamir khan on Kashmir Files : नई दिल्ली: ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। कमाई के मामले में कई सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं। वहीं इस फिल्म को लेकर लोगों के रिएक्शन भी लगातार सामने आ रहे हैं। खासकर राजनीतिक गलियारों से इस फिल्म पर लगातार बयानबाजी हो रही है।

 



इस बीच जब अभिनेता आमिर खान से जब फिल्म को देखने को लेकर सवाल किया तो बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी। कहा कि अभी तक तो ‘द कश्मीर फाइल्स’ नहीं देखी है लेकिन वह बहुत जल्द देखेंगे।

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

बता दें कि आमिर खान दिल्ली में फिल्म ‘आरआरआर’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर किए सवाल पर दिल खोलकर अपनी बात कही है। कहा कि हर एक हिंदुस्तानी को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

आगे कहा कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ है वो बहुत दुख की बात है। और ऐसे एक टॉपिक पर जो फिल्म बनी है। हर हिंदुस्तानी को ये जरूर देखना चाहिए और हर हिंदुस्तानी को याद करना चाहिए कि एक इंसान पर जब अत्याचार होता है तो क्या बीतती है।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

इस दौरान आमिर खान फिल्म की सफलता पर खुशी जाहिर की। कहा कि इस फिल्म ने उन सभी लोगों की भावनाओं को छुआ है जो मानवता में विश्वास करते हैं और यह अद्भुत है, इसलिए मैं फिल्म जरूर देखूंगा और मैं इसकी सफलता को लेकर बहुत खुश हूं।

error: Content is protected !!