मां-बाप की हत्या कर घर पर ही दफना दी लाश, जब बताई हत्या की वज​ह तो सुनकर दंग रह गई पुलिस

सरगुजा: buried dead Body at Home जिले के उदयपुर थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खोंधला गांव में 17 साल के नाबालिग बेटे ने ना सिर्फ अपने मां और पिता की हत्या की, बल्कि वारदात को छिपाने के लिए उसने दोनों की लाश घर में ही दफन भी कर दी और बड़े आराम से उसी घर में रह भी रहा था।लेकिन कई दिनों से दंपति के नहीं दिखने पर गांव वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की।

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

 

buried dead Body at Home मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया और मौके पर पहुंच कर जांच के बाद इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम के साथ घर की खुदाई करते हुए शव बरामद किए।

 

बताया जा रहा है कि नाबालिग मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है और उसे यह लगता था कि बड़े भाई की शादी के बाद उसके मां-बाप उस पर ध्यान नहीं दे रहे और ख्याल नहीं रख रहे इसी वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!