अजय देवगन का ओटीटी पर डेब्यू, ईशा देओल की एक्टिंग में वापसी…जानें क्यों खास है बॉलीवुड के सिंघम की पहली वेब सीरीज रूद्रा

एक दौर था जब बॉलीवुड सेलेब्स छोटे पर्दे पर भी आने से कतराते थे लेकिन मनोरंजन के इस वैश्विक दौर में अब सेलेब्स समझ चुके हैं कि दर्शकों के बीच जगह बनाकर रखनी है तो हर दीवार को लांघना होगा लिहाजा अब टीवी ही नहीं बल्कि मोबाइल की छोटी सी दुनिया ओटीटी पर भी आने से सितारो को परहेज नहीं.

 



पिछले हफ्ते माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने ओटीटी (OTT) की दुनिया में कदम रखा और इस हफ्ते से वो रूद्रा  (Rudra) से करने जा रहे हैं ओटीटी डेब्यू.4 मार्च यानि कि शुक्रवार को ओटीटी पर अजय देवगन की रूद्रा (Ajay Devgan Rudra) रिलीज होने वाली है और ये सीरीज काफी चर्चा में है. खासतौर से इसी वजह को लेकर कि ये अजय देवगन की पहली ओटीटी मूवी है. इसके अलावा भी ये सीरीज कई मायनों में खास होने वाली है. चलिए बताते हें डिटेल में आपकोएक्शन के दीवाने नहीं होंगे निराश

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

ये सीरीज एक्शन से भरपूर है जिसमें अजय देवगन (Ajay Devgan) एक बार फिर सुपर कॉप के रोल में दिखाई देंगे. डीसीपी रूद्र वीर सिंह बने अजय क्राइम को मिटाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. लेकिन अपने इन्हीं तेवरों के चलते वो निजी जिंदगी में किस तरह से जूझते हैं वो देखना दिलचस्प होगा. ईशा देओल की एक्टिंग में वापसी

वहीं रूद्रा वेब सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि इससे ईशा देओल एक बार फिर एक्टिंग में वापसी करने जा रही हैं. काफी सालों पहले एक्टिंग से ब्रेक ले चुकीं ईशा फिर से एक्टिंग में वापसी करने जा रही हैं. वो रूद्रा वेब सीरीज में अजय की पत्नी का रोल निभाती हुईं नजर आएंगीं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

6 एपिसोड की है सीरीज
रूद्रा वेब सीरीज के कुल 6 एपिसोड है जो हॉट स्टार पर रिलीज होगी. पहले भी अजय देवगन की इंटेंस एक्टिंग की झलक देखी जा चुकी है और पसंद भी की जा चुकी हैं और एक बार फिर वो उसी दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!