एक्ट्रेस को अश्लील मैसेज भेजता था कोरियोग्राफर का बेटा, कॉल पर भी करता था गंदी बातें, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

बेंगलुरु: कोरियोग्राफर और फैशन सलाहकार प्रसाद बिदापा के बेटे एडम बिदापा (28) को एक फिल्म अभिनेत्री को ‘अश्लील’ संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, “ एक महिला ने एडम बिदापा के खिलाफ शिकायत की कि वह उन्हें अश्लील संदेश भेजकर परेशान कर रहा है। लिहाज़ा, बृहस्पतिवार को इंदिरा नगर थाने में एडम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।” उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एडम ने 25 फरवरी की रात को संदेश भेजे थे। उन्होंने यह भी बताया कि अभिनेत्री ने बातचीत का विवरण पुलिस को प्रस्तुत किया, जिसमें एडम पर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। अभिनेत्री को दो साल पहले मादक पदार्थों का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
error: Content is protected !!