भगवंत मान संभालेंगे पंजाब की बागडोर, भाई की जीत से झूम उठे कपिल शर्मा, कह डाली ये बड़ी बात

मनोरंजन जगत के कॉमेडियन कपिल शर्मा एवं भगवंत मान की फ्रेंडशिप के चर्चा दूर-दूर तक रहे हैं. दोनों ही ब्रदरहुड बॉन्डिंग साझा करते हैं. पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में भगवंत मान ने AAP से जीत हासिल की.
वह डायरेक्ट जनता के दिल में उतरे.



भगवंत मान सीएम की कुर्सी संभालने के लिए प्रून रूप से तैयार हैं. कपिल शर्मा को इस बात की बहुत खुशी हुई कि उनके भाई भगवंत मान पंजाब की बागडोर संभालेंगे.

वही कपिल ने एक पोस्ट के माध्यम से भगवंत मान को जीत की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “इतिहास उन्हीं लोगों को याद रखता है जो इतिहास रचते हैं. भगवंत मान पाजी को बधाई. उन्होंने एतिहासिक जीत हासिल की है. आपने सिर्फ चुनाव नहीं जीते हैं, बल्कि पंजाब के दिल को भी जीता है. मैं ईश्वर से कामना करूंगा कि आपके नेतृत्व में पंजाब तरक्की करेगा तथा नई ऊंचाइयां छुएगा. गले लगाते हुए आपको शुभकामनाएं देना चाहता हूं पाजी. आपको ढेर सारा प्यार और इज्जत.”

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

इसके साथ ही कपिल शर्मा ने इस पोस्ट के साथ अपनी शादी के समय की एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह वाईफ गिन्नी एवं अपने भाई भगवंत मान संग दिखाई दे रहे हैं. कपिल की इस पोस्ट पर पंजाब के उनके मित्र भी प्यार लूटा रहे हैं. भगवंत मान को शुभकामनाएं दे रहे हैं. सभी का यह कहना है कि भगवंत मान की निगरानी में पंजाब बहुत तरक्की करता दिखाई देगा. भगवंत मान ने भी लोगों को भरोसा दिलाया है कि वह पंजाब की काया पलट देंगे.

इसे भी पढ़े -  7-Seater SUV: जल्द आने वाली हैं ये नई 7-सीटर SUVs, फीचर्स और माइलेज ऐसे की उड़ जाएंगे होश

error: Content is protected !!