IPL में बड़ा फेरबदल, धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, ऐ रहेंगे नए कैप्टन

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी ने CSK चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। धोनी की जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया है। इससे पहले चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था।

 



 

आपको बता दें कि जडेजा 2012 से चेन्नई टीम के साथ बने हुए हैं। वह सीएसके टीम के तीसरे कप्तान होंगे। आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की कमान संभाल रहे थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : खोड़ के लाल ने बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान, छात्र कैलाश निर्मलकर का दिल्ली थल सैनिक शिविर के लिए चयन

धोनी ने 213 मैच में कप्तानी करते हुए टीम को 130 मैच में जीत दिलाई है। बीच में सुरेश रैना ने भी 6 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने सिर्फ 2 ही मैच जीते थे।

 

जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, जबकि धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया गया। इससे यह शुरुआत में ही अंदाजा लग गया था कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। उनके अलावा मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में एक राखी सायबर जागृति के नाम के तहत कार्यक्रम आयोजित, महिला पुलिसकर्मी ने छात्र-छात्राओं को बांधी सुरक्षा के संकल्प की राखी

Related posts:

error: Content is protected !!