शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, 40 हजार से ज्यादा पदों के लिए मंगाए गए हैं आवेदन, देखें पूरी डिटेल

पटनाः Bihar Teacher Recruitment 2022 बिहार के प्राइमरी स्कूलों में प्रधान शिक्षक की भर्तियां निकाली है। इन पदों की भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा की जाएगी। आयोग ने इस भर्ती के अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए योग्य अभ्यर्थी 28 मार्च से 22 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें सामान्य के लिए 16204, ईडब्ल्यूएस के लिए 4048, एससी के लिए 6477, एसटी के लिए 418, ईबीसी के लिए 7290, बीसी के लिए 4861 एवं बीसी महिला के लिए 1210 पद निर्धारित हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राजस्थान भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Bihar Teacher Recruitment 2022 इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार पास किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को न्यूनतम निर्धारित अंक में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार के पास डीएलएड, बीटी, बीएड, बीएएड, बीएससीएड या बीएलएड की डिग्री होनी चाहिए। अधिक शैक्षणिक योग्यता व इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

 

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2021 से वार्ध्दक्य सेवानिवृत्त की उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। हेड टीचर के पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

आवेदन शुल्क –
अनुसूचित जाति वर्ग और महिला उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों को 200 रुपये देने होंगे। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!