Corona ने फिर बढ़ा दी चिंता, केंद्र ने राज्य को सतर्क रहने को दी हिदायत, दिया ये ‘पंच मंत्र’

Coronavirus Updates : जहां से कोरोना वायरस की उत्पत्ति हुई थी, वहां एक बार फिर संकट के बादल छा गये हैं. जी हां…चीन में कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं, जिसने चिंता बढ़ा दी है. इस बीच केंद्र सरकार ने राज्यों को सतर्क रहने को कहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, स्वास्थ्य सचिवों को पत्र लिखा है और कोरोना को लेकर पांच-स्तरीय रणनीति यानी टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-वैकसीनेशन और कोविड-19 उचित व्यवहार का पालन करने पर ज़ोर देने की बात कही है.

 



भारत में कोरोना संक्रमण के 2,528 नये मामले

आपको बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटों कोरोना संक्रमण के 2,528 नये मामले आए हैं, वहीं इसी दौरान 3,997 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 149 लोगों की मृत्यु हुई है. यह आंकड़ा शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है. देश में अब सक्रिय मामले 29,181 (0.07%) रह गये हैं जबकि रोज़ाना पॉज़िटिविटी 0.40% हैं. कोरोना संक्रमण की वजह से देश में अबतक कुल 5,16,281 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल वैक्सीनेशन देश में 1,80,97,94,58 हो गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

चीन में कोरोना के नये मामले बढ़े

चीन की बात करें तो यहां कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 2,388 नये मामले सामने आने के बाद चिंता बढ़ गई है. राष्ट्रीय आयोग की मानें तो स्थानीय संक्रमण के नये मामलों में जिलिन प्रांत में 1,834, फ़ुज़ियान में 113, ग्वांगडोंग में 74 तथा तियानजिन और शेडोंग में 61-61 मामले दर्ज किये है. शेष मामले 16 प्रांतों के क्षेत्रों में दर्ज किये गये हैं, जिनमें शंघाई और लियाओनिंग भी शामिल हैं. आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, गुरूवार को बाहर से आने वाले लोगों के 73 मामले सामने देखने को मिले.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

कोरोना की एक और लहर

इधर कई एक्सपर्ट की राय है कि होली के मौके पर होने वाली बड़ी सभाओं से कोविड-19 के मामलों में उछाल आने की संभावना है. इससे इतर कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि जून-जुलाई में देश में कोरोना की एक और लहर आ सकती है. हालांकि, वायरोलॉजिस्ट इसे बस एक अनुमान भर बता रहे हैं कि देश में कोरोना की अगली लहर आएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!