Ukraine Actress Killed : रूस के भयंकर रॉकेट हमले में यूक्रेन की अभिनेत्री की मौत

रूसी सेना के हमले में यूक्रेन की अभिनेत्री ओक्साना श्वेत्स की मौत हो गई है. कीव में एक आवासीय इमारत पर किए गए रूसी रॉकेट हमले में ये दर्दनाक घटना हुई है, ओक्साना की मंडली यंग थिएटर ने एक बयान जारी कर एक्ट्रेस की मौत की पुष्टि की है। उन्हें ‘यूक्रेन की सम्मानित कलाकार’ के रूप में जाना जाता है. द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, ओक्साना 67 वर्ष की थीं।

 



बयान में कहा गया, ‘कीव में एक आवासीय इमारत पर रॉकेट हमले के दौरान यूक्रेन की कलाकार ओक्साना श्वेत्स की मौत हो गई, ओक्साना श्वेत्स ने कई फिल्मों में अभिनय किया है इसमें द सीक्रेट ऑफ सेंट पैट्रिक, टुमॉरो विल बी टुमॉरो और द रिटर्न ऑफ मुख्तार शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

रूस के हमले में मारे गए लोगों में अमेरिकी भी शामिल

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को पुष्टि की कि रूस द्वारा यूक्रेनी शहर पर हुए हमले में मरने वालों लोगों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल है।हालांकि मंत्रालय ने मारे गए अमेरिकी की पहचान तत्काल जाहिर नहीं की है। यह दूसरा अमेरिकी नागरिक है जो यूक्रेन युद्ध में मारा गया है। पिछले सप्ताह पत्रकार और फिल्मकार ब्रेंट रेनॉड की भी मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

चर्नीहिव पुलिस ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि शहर पर तोपों से भारी गोलाबारी की जा रही है और मारे गए आम लोगों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल है। स्थानीय गवर्नर वियाचेस्लेव चाउस ने यूक्रेनी टीवी को बृहस्पतिवार को बताया कि चर्नीहिव राजधानी कीव से उत्तर में स्थित है और गत 24 घंटे के दौरान 53 शवों को मुर्दाघरों में पहुंचाया गया है जिनकी मौत रूसी हवाई हमले और जमीनी कार्रवाई में हुई है।

error: Content is protected !!