क्रिकेटर हरभजन सिंह, राघव चड्ढा जाएंगे राज्यसभा, आप ने पंजाब से इन 5 नामों पर जताया भरोसा

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव में आप ने इतिहास रचा है। इस जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी राज्यसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए आप ने 5 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इनमें दिल्ली से विधायक और पंजाब के पार्टी प्रभारी राघव चड्ढा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।



 

इसके अलावा क्रिकेटर हरभजन सिंह और प्रोफेसर संदीप पाठक को भी राज्यसभा के लिए चुना है। बता दें कि 31 मार्च को पंजाब की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। बात दें कि अगर राघव चड्ढा अगर राज्यभा पहुंचते है तो वे देश के सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद होंगे। इससे पहले 35 साल की मैरीकॉम सबसे युवा सांसद बनी थी।

इसे भी पढ़े -  Sakti Good News : व्हीएलसीटीपीपी की चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं की जाएगी प्रदान

 

जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार लगभग तय माने जा रहे हैं। जिनमें क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी नाम शामिल है। इसके अलावा लवली यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक कुमार मित्तल और लुधियाना के व्यावसायी संजीव अरोड़ा को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

 

एक और उम्मीदवार में डॉ संदीप पाठक का नाम सामने आ रहा है। संदीप पाठक ने पंजाब की जीत में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने 3 साल पंजाब में डेरा डालकर बूथ लेवल तक संगठन बनाया। वहीं अब अब अरविंद केजरीवाल उन्हें राज्यसभा भेज सकते हैं।

error: Content is protected !!