फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

नई दिल्लीः Heavy rain in these states देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में गर्मी की शुरूआत हो गई है। उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और विदर्भ के इलाकों में तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है।

 



 

Heavy rain in these states मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान सागर के पास समुद्र की स्थिति खराब बनी रहेगी और हवा की गति 50 किमी से 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

मौसम विभाग के मुताबिक, एक दबाव की रेखा पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से विदर्भ के ऊपर चक्रवाती सर्कुलेशन से होते हुए आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। इसके चलते तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

 

इसके अलावा विदर्भ और आस-पास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चलते तेलंगाना, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी भी संभव है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!