Diabetes causing foods: सिर्फ चीनी नहीं, ये 5 हेल्दी चीजें भी हैं डायबिटीज की जड़, तेजी से बढ़ा सकती हैं Blood Sugar

मधुमेह या डायबिटीज (Diabetes) एक गंभीर बीमारी है, जिसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। अगर किसी को एक बार यह बीमारी हो गई तो, उसे पूरी उम्र इसके साथ जीना पड़ेगा। इसमें मरीज का ब्लड शुगर बढ़ने लगता है जिसका असर शरीर के कई अंगों पर पड़ता है और उनका कामकाज बुरी तरह प्रभावित होने लगता है। यही वजह है कि डायबिटीज से पीड़ित लोगों को शुगर का मरीज कहा जाता है।



डायबिटीज इंसुलिन रेसिस्टेंट के कारण होता है, जो तब होता है, जब शरीर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाले हार्मोन इंसुलिन का ठीक से उपयोग नहीं कर पाता है। ऐसी कई चीजें हैं, जो इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं को प्रभावित करती हैं। इनमें मोटापा, स्मोकिंग, बहुत अधिक शराब का सेवन और नियमित रूप से हाई ग्लाइसेमिक खाद्य पदार्थों का सेवन करना जोकि ब्लड शुगर बढ़ाते हैं।

अक्सर चीनी या रिफाइंड कार्ब्स वाली चीजों को डायबिटीज का प्रमुख कारण माना जाता है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि रोजाना खाई जाने वाली कुछ हेल्दी चीजें भी डायबिटीज का कारण बन सकती हैं। अगर आपको डायबिटीज से बचना है या आप पहले से डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना है, तो आपको इन चीजों से बचना चाहिए

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जल संकट से जूझ रहे निमोही के ग्रामीणों को मिली वेदांता पावर की मदद, लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन

प्रोटीन

प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों के निर्माण और विकास में सहायक है। समस्या यह है कि शरीर प्रोटीन को चीनी में तोड़ सकता है, लेकिन यह प्रक्रिया कार्ब्स को कम तोड़ती है। डायबिटीज के मरीजों को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत चुनना काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि इन खाद्य पदार्थों में कितना फैट और कार्बोहाइड्रेट होता है। दरअसल प्रोटीन वाली चीजों में फैट की मात्रा भी अधिक होती है, जिससे वजन बढ़ने और हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा हो सकता है।

फ्रूट जूस

फ्रूट जूस को हेल्दी ड्रिंक्स माना जाता है लेकिन दुर्भाग्य की बात है ब्लड शुगर पर इसका प्रभाव सोडा और अन्य मीठे पेय पदार्थों के समान होता है। इतना ही नहीं, फलों के रस में फ्रुक्टोज की मात्रा भी अधिक होती है। फ्रुक्टोज इंसुलिन रेसिस्टेंट, मोटापा और हृदय रोग से जुड़ा है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जल संकट से जूझ रहे निमोही के ग्रामीणों को मिली वेदांता पावर की मदद, लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन

ड्राई फ्रूट

फल विटामिन सी और पोटेशियम सहित कई महत्वपूर्ण विटामिन और मिनरल्स का एक बड़ा स्रोत हैं। लेकिन जब फल सूख जाते हैं, तो इनमें पानी की कमी हो जाती है, जिससे इन पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। दुर्भाग्य से इनकी शुगर की मात्रा भी बढ़ जाती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको ड्राई फ्रूट का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

डेयरी उत्पाद

डेयरी उत्पाद प्रोटीन का बेहतर स्रोत हैं। इनके सेवन से कैल्शियम और विटामिन भी मिलते हैं। लेकिन डेयरी उत्पादों में लैक्टोज नामक शुगर भी होती है। अगर आप डेयरी उत्पाद ले रहे हैं, तो आपको कार्ब्स वाली चीजों का सेवन कम करना चाहिए। एक अध्ययन के अनुसार हाई फैट वाले डेयरी उत्पाद कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा सकते हैं।

कॉफी

कॉफी को कई स्वास्थ्य लाभों से जोड़ा गया है, जिसमें डायबिटीज का कम जोखिम भी शामिल है। हालांकि फ्लेवर्ड कॉफी का सेवन शुगर के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। इस तरह के पेय पदार्थ वजन बढ़ाने के काम करते हैं। इसके अलावा फ्लेवर्ड कॉफी कार्ब्स से भरी हुई होती है। अगर आप अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने और वजन बढ़ने से रोकना चाहते हैं, तो एक चम्मच क्रीम के साथ आधा चम्मच सादा कॉफी ही लें।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जल संकट से जूझ रहे निमोही के ग्रामीणों को मिली वेदांता पावर की मदद, लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। 

error: Content is protected !!