Bathing Mistakes: नहाने के वक्त कभी न करें ऐसी 6 गलतियां, पड़ जाएंगे लेने के देने

नई दिल्ली: नहाते वक्त हम लोग कई बार ऐसी छोटी-छोटी गलती कर बैठते हैं, जिससे बड़ी परेशानी आपको हो सकती है. जैसे की गलत साबुन का चुनाव करना या फिर बाथरुम का साफ नहीं रखना. इसके अलावा भी कई ऐसी बाते हैं, जिसका हमें विशेष ध्यान रखना होता है.

 



नहाने के समय न करें ये गलतियां

1. नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर लगाएं

अगर आप नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर लगाते हैं तो इससे आपकी बॉडी को फायदा मिलेगा, क्योंकि थोड़ी देर के बाद लगाने का इसका कोई भी फायदा नहीं है.

2. रोज बाल न धोएं ये लोग

नहाते वक्त ज्यादातर लोग बार-बार बालों को शैंपू करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि  अगर आपकी स्कैल्प ऑयली नहीं है, तो आपको हर दिन बाल धोने की जरूरत नहीं है. जल्दी-जल्दी बाल धोने से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

3. इस वजह से बाथरूम फैन रखे बंद

नहाने के दौरान कोशिश करें कि बाथरूम फैन बंद रखें. क्योंकि नहाने के दौरान बाथरूम नमी से भर जाता है जो धीरे-धीरे बाथरूम के दीवारों को नुकसान पहुंचाने लगता है. इसकी वजह से बाथरूम में बैक्टीरिया भी बढ़ने लगते हैं.

4. नहाते वक्त साफ करें लूफा

कई बार हम लोग जल्दी के चक्कर में नहाते वक्त लूफा (Luffa) को साफ नहीं करते हैं! इसके चलते कई प्रकार की दिक्कते आपको हो सकत हैं. बता दें कि बॉडी स्क्रबिंग के लिए लूफा का इस्तेमाल सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन इनकी बनावट ऐसी होती है कि इनमें किटाणु आसानी से प्रवेश करते हैं. ऐसे में इसे समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

5. नहाते वक्त गीले तौलिए का न करें इस्तेमाल
नहाने के बाद कभी गीले तौलिए का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि गीले तौलिया कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया को जन्म देते हैं. गंदे तौलिए से फंगस, खुजली और कई तरह के इंफेक्शन की संभावना होती है.

6. सही साबुन का चुनाव
सबसे पहले नहाते वक्त आपको ध्यान रखना होता है कि आप सभी साबुन का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि गलत साबुन का चुनाव आपको कई बार संक्रमण भी दे सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. KHABAR CG NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!