Fiat 500 बेस्ड ये मिनी इलेक्ट्रिक कार मार्केट में मचाएगी धूम, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 320KM तक

नई दिल्ली: Fiat 500 भारत में अपना कारोबार समेट चुकी इटली की कार निर्माता कंपनी Fiat जल्द ही इलेक्ट्रिक कारों के साथ नए अवतरा में आने वाली है। बताया जा रहा है कि कंपनी Fiat 500 पर बेस्ड इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की योजना बना रही है। बता दें, Abarth 500 कंपनी की पहली EV होगी, जो रेगुलर Fiat 500 इलेक्ट्रिक नहीं, बल्कि एक अलग कार होगी।



 

Fiat 500 इंटरनेट पर लीक तस्वीरों के अनुसार नया इलेक्ट्रिक अबार्थ लगभग निश्चित रूप से एक स्पोर्टी डिजाइन को बरकरार रखेगा। एक मीडिया रिपोर्ट से बात करते हुए फिएट के सीईओ ओलिवियर फ्रांकोइस ने कहा, “कि हम फिलहाल इसकी खास जानकारी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि यह फिएट 500 इलेक्ट्रिक का सबसे फास्ट वर्जन होगा।

इसे भी पढ़े -  Expressway और नेशनल हाइवे पर वाहन चलाने वालों के लिए जारी हुए नए नियम, कब से मिलेगी बड़ी राहत

 

Abarth 500 के मिड-लेवल और रेंज टॉपिंग वर्जन में 42kWh की बैटरी दी जाएगी, जो 116bhp पॉवर का उत्पादन करती है। इसकी बदौलत यह कार 9 सेकंड के 100kmph तक स्पीड देने में सक्षम होगी। वहीं इसकी टॉप स्पीड 150kmph होगी। रेंज की बात करें तो यह कार एक चार्ज में 320km तक की रेंज देने में सक्षम होगी। वहीं अबार्थ के परफॉर्मेंस वर्जन के साथ इसकी रेंज थोड़ी कम होगी, लेकिन पॉवर और टॉर्क में इजाफा देखा जाएगा।

इसे भी पढ़े -  सिर्फ एक साल स्‍कूल गए और लिख डाला अमेरिका का इतिहास, पढ़िए अब्राहम लिंकन की अनसुनी प्रेरक कहानी

जानकारी के लिए बता दें, फिएट ब्रांड का देश (India) में एक लंबा इतिहास रहा है, और बंद हो चुके अबार्थ पुंटो के आज भी कुछ चुनिंदा मॉडल देश में उपलब्ध हैं। हालांकि फिएट या अबार्थ को भारत वापस लाने की अभी कोई योजना नहीं है, लेकिन स्टेलंटिस वर्तमान में भारत में जीप और सिट्रोएन पर ध्यान केंद्रित कर रही है, दोनों ब्रांड इस साल नए उत्पादों को पेश करने के लिए तैयार हैं।

error: Content is protected !!