बच्चों के झगड़े में फायरिंग, 50 लोग घायल, एक युवक की मौत, इस राज्य में हुई यह बड़ी घटना… घायलों से मिले CM… पढ़िए…

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सिलवानी पुलिस थाना इलाके प्रतापगढ़ जैथारी के पास ग्राम खमरिया पौड़ी में बच्चों के झगड़े में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।पत्थरबाजी और आगजनी के चलते 50 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 35 लोगों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 



पूरे घटनाक्रम में एक व्यक्ति की मौत हुई है। खूनी संघर्ष के चलते इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। घटनास्थल पर आसपास के चार थानों की पुलिस को तैनात करना पड़ा है। मध्यप्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान भी भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचे और घायलों के हाल जाना। मुख्यमंत्री ने घायलों से की बातचीत कर परिजन से भी भेंट की। उन्होंने कहा है कि घटना के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के दो लड़के गली से निकल रहे थे। वहां अन्य लोगों से उनकी कहासुनी हो गई और सामने वाले पक्ष ने हाथ उठा दिया। इसके बाद एक पक्ष के लड़कों ने 5-6 दोस्तों को बुला लिया। फिर दोनों पक्षों में मारपीट हुई, लेकिन बड़े-बुजुर्गों ने मामला संभालते हुए राजीनामा करवा दिया। हालांकि, तब तक दोनों तरफ के सैकड़ों लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच चुके थे।इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की दुकान और 5 बाइकों को आग लगा दी। जवाब में दूसरे पक्ष के एक शख्स ने कई फायर कर दिए। छर्रे लगने से 50 लोग घायल हो गए। घटना के बाद 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!