PM मोदी ने जापानी पीएम किशिदा को गिफ्ट किया ‘कृष्ण पंखी, क्या है खासियत… जानिए…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को भारत की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) को ‘कृष्ण पंखी’ उपहार में दिया. ये चंदन की लकड़ी से बना है और इसके किनारों पर कलात्मक आकृतियों के माध्यम से भगवान कृष्ण की विभिन्न मुद्राओं को दर्शाया गया है.

 



राजस्थान में हुई ऐसी कारीगरी

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ‘पंखी’ को पारंपरिक उपकरणों के जरिए उकेरा गया है और इसके शीर्ष पर हाथ से नक्काशी कर तैयार की गई मोर की आकृति है जोकि भारत का राष्ट्रीय पक्षी है. इस ‘कृष्ण पंखी’ का निर्माण राजस्थान के चुरु में कुशल कारीगरों द्वारा किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

शुद्ध चंदन की लकड़ी से बनी

यह कलाकृति शुद्ध चंदन की लकड़ी से बनी है जोकि मुख्य रूप से भारत के दक्षिणी भागों के जंगलों में मिलती है.

किशिदा की पहली भारत यात्रा

किशिदा दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत पहुंचे. जापान सरकार के प्रमुख के तौर पर यह उनकी पहली भारत यात्रा है. इसको लेकर मोदी के कार्यालय ने ट्वीट किया है कि प्रधानमंत्री जापान के साथ मित्रता को मजबूती दे रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी और किशिदा के बीच दिल्ली में सार्थक बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर विचार विमर्श किया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!