रिया सेन से श्र‍िया सरन तक, छह एक्‍ट्रेसेज के साथ जुड़ा था श्रीसंत का नाम, बाद में शाही घराने में की शादी

भारतीय क्रिकेटर एस. श्रीसंत ने 9 मार्च को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी। वह क्रिकेट के मैदान पर अपने खेल, अपने जुझारूपन और अपनी आक्रामकता के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते थे। विवादों से भी श्रीसंत का गहरा नाता रहा है। इसके अलावा क्रिकेट मैदान के बाहर वह बॉलीवुड में भी काफी चर्चित रहे। उनका एक नहीं दो नहीं बल्कि छह एक्ट्रेसेज के साथ नाम जुड़ा था।



श्रीसंत ने हाल ही में साउथ की फिल्मों और बॉलीवुड फिल्म अक्सर-2 में भी अहम भूमिका निभाई थीं। इससे पहले आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग का बैन झेलने के बाद वह टीवी रियलिटी शोज का भी हिस्सा रहे थे। इस दौरान और उनके करियर की शुरुआत के दौरान उनका कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ता रहा। आइए एक-एक करके जानते हैं सभी के नाम:-

रिया सेन

युवराज सिंह से नाम जुड़ने और ब्रेकअप की खबरों के बाद रिया सेन का नाम श्रीसंत के साथ भी जुड़ा था। पेज 3 की पार्टी पर दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद अगले एक साल तक करीब कई बार दोनों साथ रहे लेकिन फिर अचानक एक्ट्रेस का श्रीसंत से रिस्ता टूटने की खबरें सामने आने लगीं। रिया कई बार स्टैंड्स में श्रीसंत को चीयर करती हुई भी दिखती थीं।

सुरवीन चावला

टीवी शो एक खिलाड़ी एक हसीना में श्रीसंत और हेट स्टोरी-2 फेम सुरवीन चावला की मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की जोड़ी के बीच प्यार की खबरें सामने आने लगीं। बेंगलुरू के क्लब्स और रेस्टोरेंट्स में कई बार दोनों को देखा गया। लेकिन इसके बाद खबरें आईं कि 2009 में दोनों के बीच सब खत्म हो गया।

मिनिषा लांबा

मिनिषा लांबा के साथ श्रीसंत का नाम सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ। मकाउ में आयोजित आईफा अवार्ड्स के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। वहां दोनों को कैसिनो में और बार में देर रात तक देखा गया था। इस दौरान सबसे ज्यादा यह चर्चा हुई थी कि दोनों एक दूसरे के बेहद करीब भी नजर आए थे। खबरें ये भी थीं कि अगले एक साल तक दोनों के बीच रिश्ता रहा था।

राय लक्ष्मी

राय लक्ष्मी साउथ की एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म जूली-2 से डेब्यू किया था। उनकी कन्नड़ फिल्म के सेट पर श्रीसंत के देखे जाने के बाद दोनों को रिलेशनशिप की खबरें उड़ने लगी थीं। लेकिन भारतीय क्रिकेटर ने ऐसा कुछ भी नहीं होने की बात कहते हुए इन खबरों को खारिज किया था।

शजाहन पदमसी

शजाहन और श्रीसंत को 2011 में कई बार एक साथ मैच के बाद ड्राइव पर जाते देखा गया था। जब दोनों के प्यार की अफवाहें सामने आने लगीं तो दोनों ने इस पर सफाई देना शुरू किया। श्रीसंत ने उन्हें ‘स्वीट’ कहते हुए सिर्फ दोस्त बताया और शजाहन ने खुद को भारतीय क्रिकेटर का अच्छा दोस्त बताया था।

श्रिया सरन

श्रीसंत और श्रिया पहली बार मुंबई के एक फैशन शो में साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें सामने आने लगीं। फैशन शो के बाद दोनों को एक साथ डिनर करते और एक ही कार में जाते भी देखा गया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने कई बार इन बातों को अफवाह करार दिया था।

(यह सभी जानकारियां बॉलीवुड और फिल्मों से जुड़ी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स से जुटाई गई हैं)

शाही घराने की भुवनेश्वरी को बनाया दुल्हन

इन अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ने के बाद भारतीय क्रिकेटर ने साल 2015 में राजस्थान के जोधपुर की एक शाही फैमिली की भुवनेश्वरी कुमार से शादी कर ली थी। भुवनेश्वरी शेखावत घराने से आती हैं। आज दोनों के दो बच्चे भी हैं। श्रीसंत को हाल ही में केरल के लिए रणजी के शुरुआती मैचों में खेलते देखा गया था लेकिन इंजरी के बाद वह बाहर हुए और उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा की।

error: Content is protected !!