Child missing : चौथे दिन भी मासूम आयुष का कुछ पता नहीं, चन्द्रपुर विधायक और मालखरौदा जनपद अध्यक्ष ने 50-50 हजार ईनाम की घोषणा की, जैजैपुर विधायक ने विस में उठाया मुद्दा, बच्चे की तलाश में पुलिस ने कई टीम गठित की, लेकिन अभी तक नतीजा कुछ नहीं

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा थाना क्षेत्र के बड़ेसीपत गांव में 8 मार्च को लापता हुए ढाई साल के बच्चे आयुष का 4 दिनों बाद भी पता नहीं चला है. एसपी ने बच्चे की तलाश करने के लिए कई टीम गठित की है और 5 हजार का ईनाम घोषित किया है, वहीं बच्चे के बारे में सूचना देने वाले को चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने 50 हजार और मालखरौदा जनपद अध्यक्ष लकेश्वरी देवा लहरे ने 50 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है.

 



इससे पहले, बड़ेसीपत सरपंच ने 10 हजार और छोटेसीपत सरपंच ने 5 हजार ईनाम देने की घोषणा की है. साथ ही, परिजन ने पहले दिन ही ईनाम की घोषणा कर दी थी.
मामले में एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने कहा है कि मामले में पुलिस द्वारा गम्भीरता से जांच की जा रही है. सभी बिंदु पर जांच करने अलग-अलग टीम गठित की गई है. दूसरी ओर, इस मामले को जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा के विधानसभा में भी उठाया है. बच्चे के लापता होने के बाद परिजन सदमे में हैं और रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

गौरतलब है क़ि बड़ेसीपत गांव में 8 मार्च को दोपहर 2 बजे अक्षय साहू के ढाई साल का बेटा आयुष, घर के सामने अचानक लापता हो गया है. घर से खेलने बाहर निकला था. बच्चे की 6 साल की चचेरी बहन ने बताया है कि बाइक में 2 लोग आए थे और आयुष को उठाकर ले गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

फिलहाल, मासूम आयुष के लापता मामले में पुलिस के हाथ खाली है. चार दिन से बच्चे की तलाश जारी है, लेकिन बच्चे के बारे में अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!