Heropanti 2 : टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’ का नया पोस्टर OUT, जानें… कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

टाइगर श्रॉफ अपनी अगली फिल्म ‘हीरोपंती 2′ में एक बार फिर एक्शन का दम दिखाते हुए नजर आएंगे. ‘हीरोपंती 2’ इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. लेकिन टाइगर श्रॉफ के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि फिल्म का ट्रेलर 17 मार्च यानि गुरुवार को रिलीज होगा. ‘हीरोपंती 2’ के नए पोस्टर  में टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त अंदाज नजर आ रहा है. इस पोस्टर में टाइगर श्रॉफ गाड़ी के आगे बैठकर हाथों में गन लिए हुए हैं.

 



वहीं, उनकी पीछे और आगे कई लोग हैं, जिनके हाथों में गन है और सभी टाइगर श्रॉफ की ओर प्वाइंट किया हुआ है. टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर खुद नया पोस्टर शेयर किया है. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘एक्शन, स्वैग और हीरोपंती सबको आती नहीं और मेरी जाती नहीं.’ यह पोस्टर टाइगर श्रॉफ के फैंस को काफी पसंद आ रही है. टाइगर श्रॉफ के फैंस को अब फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है. खुद टाइगर श्रॉफ भी इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

टाइगर के लिए ईद-क्रिसमस है इस साल खास
एक इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ ने कहा था, ‘यह साल मेरे लिए बहुत ही स्पेशल है, क्योंकि मेरी दो फिल्में ‘हीरोपंती 2’ और ‘गणपथ’ ईद और क्रिसमस के मौके पर रिलीज होंगी. रिलीज के लिए फेस्टविल की डेट फाइनल करना बड़ी बात होती है, खासकर उनके लिए जो तक सिर्फ इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार्स पर यकीन करते आए हैं.’

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

हीरोपंती 2’ ईद पर होगी रिलीज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हीरोपंती 2‘ 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी. फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने अपने प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है.

फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तारा सुतारिया भी अहम किरदार में नजर आएंगे. इसके पहले भी टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में साथ में नजर आ चुके हैं.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!