हाथों में मेंहदी और दुल्हन के जोड़े में सजी दिखी Kiara Advani, करने जा रहीं हैं शादी!

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर अपनी तस्वीरें वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. जिन्हें उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं.

 



साथ ही जमकर रिएक्शन भी देते हैं. कियारा अपनी तस्वीरों के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) संग अपने रिलेशन को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. हालांकि, दोनों ने अपने रिलेशन को ऑफिशियल नहीं किया है. लेकिन दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट हो जाते हैं. ऐसे में फैंस ये जानते हैं कि दोनों रिलेशन में हैं या नहीं. इस बीच हाल ही में कियारा की एक तस्वीर सामने आई है. जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. लोग उनकी तस्वीर पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

बता दें कि कियारा (Kiara Advani) की ये तस्वीरें उनके अकाउंट से शेयर नहीं की गई हैं. बल्कि पिंकविला ने इसे अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है. जिसमें कियारा आडवाणी पिंक कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रहीं हैं. इस दौरान उन्होंने हैवी ज्वैलरी पहन रखी है. वहीं, बॉलीवुड की दुल्हनों को मेंहदी लगाने के लिए फेमस आर्टिस्ट वीणा एक्ट्रेस को मेहंदी लगाती दिख रहीं हैं. कियारा (Kiara Advani) इस तस्वीर में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं. फैंस उनकी तस्वीरों को देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. लेकिन आपको बता दें कि ये तस्वीर कियारा की शादी की नहीं है, बल्कि एक ऐड शूट की है. जिस बारे में मेंहदी आर्टिस्ट वीणा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

कियारा (Kiara Advani) की ये तस्वीर देखकर जहां ढेर सारे लोगों ने हार्ट फायर वाले इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया है. वहीं, कई लोगों ने सवाल किया है कि ‘क्या कियारा शादी करने जा रहीं हैं?’ इसके अलावा कई लोगों ने उनकी तस्वीर पर ‘गॉर्जिअस’, ‘ब्युटीफुल’, ‘स्टनिंग’, ‘अमेजिंग’ जैसे कमेंट्स किए हैं. वहीं, ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है. लोगों ने इस पर लाइक्स की बारिश कर दी है.

खैर, बात करें कियारा (Kiara Advani) के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस आने वाले दिनों में कई फिल्मों में दिखने वाले हैं. जिनमें ‘आरसी 15’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘गोविंदा नाम मेरा’, ‘जुग जुग जीयो’, ‘सत्यनारायण की कथा’ का नाम शामिल है. दर्शकों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है. वे एक्ट्रेस (Kiara Advani) की फिल्मों के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!