गिरौदपुरी सतनाम महोत्सव प्रारम्भ किये जाने संबंधी हृदय अनंत की मांग, मंत्री रुद्र गुरु ने अगले साल 2023 से प्रारंभ किए जाने की घोषणा की, देवदास बंजारे राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित कलाकार हृदय अनंत ने उठाई थी मांग

रायपुर. गिरौदपुरी मेला विकास कमेटी की बैठक बलौदाबाजार में आयोजित हुई। बैठक में सतनाम संस्कृति एवं संगीत अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष, समाज सेवक, गायक हृदय प्रकाश अनंत के द्वारा गिरौदपुरी सतनाम महोत्सव प्रारम्भ करने की मांग को स्वीकार करते हुए मेला कमेटी अध्यक्ष विजय गुरु, पीएचई मंत्री रुद्र गुरु ने अगले वर्ष 2023 से भव्य रूप से गिरौदपुरी सतनाम महोत्सव आयोजित किये जाने की घोषणा की। महोत्सव में केवल सतनाम पंथी गीत, भजन नृत्य की ही प्रस्तुति की जाएगी।

 



बैठक में मांग का प्रस्ताव अश्वनी बबलू त्रिवेन्द्र द्वारा रखा गया, जिसे उपस्थित सभी सन्त जन ने समर्थन दिया। संगठन की ओर से बैठक में हृदय अनंत के साथ प्रदेश सलाहकार शशि सतनामी एवं बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष दिलीप नवरंग उपस्थित हुए।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

बैठक में उपस्थित सभी राजमहन्त, जिला महन्त, जनप्रतिनिधिगण एवं सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारियो ने पीएचई मंत्री रुद्र गुरु की घोषणा का स्वागत किया है। विदित हो कि गिरौदपुरी सतनाम महोत्सव की मांग छग शासन द्वारा देवदास बंजारे राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित कलाकार हृदय अनंत के द्वारा लगातार व्यापक स्तर पर उठाई जा रही थी, जो अगले वर्ष पूरी हो जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

इस वर्ष महोत्सव की तैयारी हेतु पर्याप्त समय नही होने एवं कोरोना गाइड लाइन के सुचारू पालन करने और रुद्र गुरु के प्रवक्ता के आकस्मिक निधन की शोक के कारण मेला स्थल में किसी भी प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सम्भवतः नहीं होंगे। महोत्सव शुरू होने की घोषणा से प्रदेश के कलाकारों एवं सामाजिक जन ने हर्ष व्यक्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!