Indian Tourist Places Which Feel Like Heaven : भारत की इन 5 जगहों पर मिलेगा जन्नत जैसा एहसास, जिंदगी में एक बार जरूर घूमने जाएं

भारत में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं जहां जाकर आपको जन्नत का एहसास होगा. आपको ऐसा लगने लगेगा कि आप किसी और बेहतर दुनिया (Better World) में पहुंच गए हैं. इन जगहों पर आप चाहें तो अकेले समय गुजार सकते हैं या फिर दोस्तों या पार्टनर संग क्ववालिटी टाइम (Quality Time) स्पेंड कर सकते हैं. भारत की इन 5 खास जगहों पर पहुंचते ही आपको एक अलग खुशी का एहसास होगा. आपका दिल और दिमाग फ्रेश (Fresh) हो जाएगा. तो इस बार अपने मन को रिफ्रेश करने के लिए और कुछ समय बिताने के लिए भारत की इन 5 जगहों पर घूमने का प्लान जरूर बनाएं.



कश्मीर
कश्मीर अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. कश्मीर को धरती का स्वगर्ग कहा जाता है. देश-विदेश के कई हजार पर्यटक यहां की खूबसूरती को देखने के लिए उत्साहित रहते हैं.
कश्मीर केा गुलमर्ग और सोनमर्ग पूरे साल बर्फ से ढका रहता है जहां जाकर आप अपना समय गुजार सकते हैं. इसके अलावा यहां मौजूद डल झील पर शिकारे का सफर कर आप अपने मन में एक यादगार पल को कैद कर सकते हैं. यहां कई तरह के बाग भी मौजूद है जो आपको अपनी तरफ आकर्षित करेंगे. कश्मीर जाएं तो यहां का कहवा जरूर पीकर आएं.

इसे भी पढ़े -  Sakti Good News : व्हीएलसीटीपीपी की चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं की जाएगी प्रदान

जैसलमेर
राजस्थान के जैसलमेर में आपको किलों के अद्भुत इतिहास के बारे में जानने को मिलेगा. यहां मीलों फैले रेत पर आप ऊंट की सवारी कर सकते हैं और रात में रेत के बीचो बीच बैठकर बोनफायर का मजा ले सकते हैं. यहां आप मरुस्थल में कैंपिंग भी कर सकते हैं. साथ ही यहां की हवेलियों को देखते ही आपको राजा-महाराजाओं के जमाने की झलक देखने को मिलेगी. जैसलमेर भारत के राजा-महाराजाओं के इतिहास को अच्छे से दर्शाता है.

इसे भी पढ़े -  धान खरीदी में भारी अनियमितता से राज्य को हजारों करोड़ का नुकसान : जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा में उठाए गंभीर सवाल

मनाली
हर साल हजारों पर्यटक व्यास नदी, पहाड़ों से घिरे सुंदर रास्ते, सुहावने मौसम और सुंदर प्राकृतिक नजारों का मजा लेने के लिए मनाली पहुंचते हैं. मनाली में चारों तरफ फैली बर्फ की पहाड़ियां और पाइन ट्री के जंगल पर्यटकों का दिल जीत लेते हैं. ऐसी खूबसूरत वादियों में कौन नहीं जाना चाहता. यहां पहुंचने पर आपको एकदम जन्नत जैसा एहसास मिलेगा. यहां के खूबसूरत नजारे आपका दिल और दिमाग दोनों फ्रेश कर देंगे.
विज्ञापन

कूर्ग
अगर आप शहर के शोर और हलचल से दूर कहीं एकांत में जाना चाहते हैं तो कर्नाटक के पहाड़ों में बसा कूर्ग आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. अपनी लाइफ के रूटीन से कुछ दिन ब्रेक लेकर कूर्ग घूमने का प्लान जरूर बनाएं. प्रकृति प्रेमियों के लिए ये काफी अच्छी जगह है. सुंदर पहाड़, चाय के बागान और चारों तरफ फैली हरियाली आपका दिल जीत लेगी. आप यहां कुछ दिनों तक ट्री हाउस में रहने का मजा भी ले सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों से तालाब एवं नाला में तट बंध, पिचिंग निर्माण के लिए 40 लाख की मिली स्वीकृति

error: Content is protected !!