Tanushree Dutta B’day: ग्लैमर से संन्यास तक, जानिए कैसा रहा तनुश्री दत्ता का फिल्मी सफर

मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर चुकीं बॉलीवुड अदाकारा तनुश्री दत्ता आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. एक समय अपनी अदाकारी से दर्शकों को अपना आशिक बना लेने वाली तनुश्री फिल्मों (Bollywood) से काफी समय से दूरी बनाए हुए हैं, हालांकि अब वह अपने बदले हुए अंदाज में वापसी करने की तैयारी में हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

 



तनुश्री दत्ता का जन्म 19 मार्च 1984 को जमशेदपुर के एक बंगाली परिवार में हुआ था. शुरुआती पढ़ाई जमशेदपुर से करने के बाद वह पुणे शिफ्ट हो गईं और वहीं के एक कॉलेज में पढ़ाई करते हुए उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने साल 2004 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था. तनुश्री ने मिस यूनिवर्स के लिए भी हिस्सा लिया था, हालांकि यहां वह टॉप 10 फाइनल में ही अपनी जगह बना सकी थीं. इसके बाद तनुश्री ने अभिनय की दुनिया में जाने का फैसला किया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

फिल्मों में नहीं कर पाईं वो मुकाम हासिल
तनुश्री दत्ता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2005 में रिलीज हुई ‘आशिक बनाया आपने’ फिल्म से की थी. इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी थे. इसके बाद तनुश्री ने ‘चॉकलेट’, ‘भागम भाग’, ‘ढोल’ और ‘गुड बॉय बेड बॉय’ समेत कई फिल्मों और ऐड में काम किया. वह आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म ‘अपार्टमेंट’ में नजर आई थीं. इस तरह तनुश्री का बॉलीवुड सफर तो काफी छोटा रहा, जिसमें उन्हें कोई खास सफलता भी नहीं मिली. लेकिन वह एक अभिनेत्री के रूप में छाप छोड़ने में सफल रहीं.

मीटू कैंपेन के चलते बटोरी थीं सबसे ज्यादा सुर्खियां
फिल्म इंडस्ट्री में खास कामयाबी हासिल न करने के बावजूद तनुश्री काफी समय तक चर्चा में रहीं, जब उन्होंने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए भारत में मीटू मूवमेंट (MeToo movement) की शुरुआत की थी. साल 2013 में तनुश्री ने बताया था कि फिल्म ‘हॉर्न ओके’ के सेट पर उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ था, जिसके चलते उन्होंने काम से ब्रेक ले लिया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

फिल्मों से दूरी बनाकर धर्म की तरफ किया रुख
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काम से ब्रेक लेने के बाद तनुश्री ने धर्म और अध्यात्म की तरफ अपना रुख कर लिया था. डिप्रेशन के चलते उन्होंने अपने शुरुआती डेढ़ साल एक आश्रम में बिताए थे. इसके बाद उन्होंने लद्दाख में जाकर बौद्ध ध्यान-संबंधी श्वास तकनीक सीखी, जिससे उन्हें डिप्रेशन से बाहर आने में मदद मिली. तनुश्री के अनुसार, लद्दाख के बौद्ध मठ की वजह से उन्हें फिर से एक नॉर्मल जिंदगी मिली.

खुद को किया फिर से फिट
तनुश्री दत्ता कई सालों से पर्दे से दूर हैं, लेकिन इस दौरान वह सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. फिल्मों से दूरी बनाने के बाद तनुश्री का वजन काफी बढ़ गया था और वह पहले से काफी अलग भी दिखने लगी थीं. लेकिन वह 15 से 18 किलो वजन घटा चुकी हैं और काफी फिट नजर आ रही हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!