IPL 2022: आईपीएल फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, आज से खरीद सकेंगे ऑनलाइन टिकट

नई दिल्ली: ipl online ticket booking: मुंबई में शनिवार (26 मार्च) से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में इस साल दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैचों का आनंद ले पाएंगे, आयोजकों ने बुधवार को बताया कि स्टेडियम की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति मिल गई है, मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगा।

 



 

ipl online ticket booking: आईपीएल की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘यह मैच एक महत्वपूर्ण अवसर होगा क्योंकि महामारी के कारण संक्षिप्त अंतराल के बाद आईपीएल प्रशंसकों का स्टेडियम में फिर से स्वागत करेगा,’’ विज्ञप्ति के अनुसार ‘‘मुंबई, नवी मुंबई और पुणे के स्टेडियमों में मैच खेले जाएंगे, जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैच देख पाएंगे।’’ आईपीएल में दो नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के जुड़ने से इस सीजन में कुल 70 मैच होंगे, लीग चरण के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री बुधवार से शुरू होगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

इस बार फैंस भी स्टेडियम में जाकर आईपीएल का रोमांच देख सकते हैं, अभी महाराष्ट्र सरकार की ओर से सिर्फ दर्शक क्षमता के 25 फीसदी फैंस के आने की अनुमति है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, “जैसे-जैसे टूर्नामेंट बढ़ेगा, दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, कोरोना के केस में कमी के कारण उम्मीद है कि अधिक संख्या में फैंस स्टेडियम में आ सकेंगे” वानखेड़े में मौजूदा नियम के हिसाब से करीब 10 हजार फैंस मैच देखने के लिए स्टेडियम में आ सकेंगे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!