IPL 2022: चेन्नई-मुंबई सहित आईपीएल की पुरानी टीमों को हार्दिक की चेतावनी, नए को कम मत समझना

आईपीएल 2022 की शुरुआत होने में कुछ ही दिन बचे हैं और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इससे पहले सभी पुरानी टीमों को चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा है कि दो नई टीमों को हल्के में मत लेना। आईपीएल के 15वें सीजन से लखनऊ और गुजरात दो नई टीमें शामिल हो रही हैं। गुजरात की कप्तानी हार्दिक पांड्या के पास है, जबकि लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल हैं। अब आईपीएल में कुल 10 टीमें होंगी और राउंड रॉबिन फॉर्मेट में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा।



आईपीएल के नए प्रोमो वीडियो में हार्दिक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़े -  IPL टीम स्पॉन्सरशिप ने पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा,आसानी से समझें इसका मतलब

क्या है वीडियो?
इस वीडियो हार्दिक को बम एक्सपर्ट के रूप में दिखाया गया है। वो अपने बम निरोधी दस्ते को गुरुमंत्र देते दिख रहे हैं। हार्दिक कहते हैं कि नए को हल्के में मत लेना। हालांकि, उनका बम निरोधी दस्ता गलतफहमी में दो नई तारों को काट देता है और बम फट जाता है। इसके बाद हार्दिक कहते हैं कि नया जब भी काटेगा 100 टका काटेगा। इस वीडियो में दो नए तारों के जरिए आईपीएल की दो नई टीमों की तरफ संकेत किया गया है। गुजरात टाइंटस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनी हैं।

इसे भी पढ़े -  NZ W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कीवी टीम का एलान, 22 साल की इस स्टार खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

आईपीएल 2022 में 65 दिन के अंदर 70 लीग मैच खेले जाएंगे। इसके बाद तीन प्लेऑफ मैच और एक फाइनल मैच खेला जाएगा। आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च को होगी और फाइनल मैच 29 मई को खेला जाएगा। पहला लीग मैच कोलकाता और चेन्नई के बीच होगा, जबकि आखिरी लीग मैच 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा।

error: Content is protected !!