Post Office Scheme : डाक घर की इन योजनाओं में एफडी से ज्यादा मिलता है रिटर्न, जानिए डिटेल

बैंक एफडी की घटती ब्याज दर की वजह से लोग दूसरे निवेश विकल्पों की तलाश कर रहे हैं. हालांकि आर्थिक अस्थिरता के समय में लोग सुरक्षित निवेश भी चाह रहे हैं. ऐसे में पोस्ट ऑफिस की स्कीमें आपके काम आ सकती हैं. यहां निवेश भी सुरक्षित और रिटर्न भी ज्यादा है. हम यहां ऐसे ही कुछ पोस्ट ऑफिस स्कीमों की चर्चा कर रहे हैं जहां बैंक एफडी से रिटर्न मिल रहा है.

 



नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (National Saving Certificate)

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

1. NSC में निवेश पर आपको 8% सालाना ब्याज मिल रहा है.

2. ब्याज का कैलकुलेशन वार्षिक आधार पर ही किया जाता है. लेकिन आपको ये राशि अवधि पूरी होने के बाद मिलती है.

3. आप न्यूनतम 1000 रुपए से भी निवेश कर सकते हैं. अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है.

4. NSC अकाउंट को किसी नाबालिग के नाम पर और 3 वयस्क के नाम पर जॉइंट अकाउंट खोला जा सकता है.

5. इसकी खास बात यह है कि 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे भी माता-पिता की देखरेख में ये खाता खुलवा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

6. इस योजना के तहत आप इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत 5 लाख रुपए तक की राशि पर टैक्स बचा सकते हैं.

error: Content is protected !!