पति श्रीराम नेने से ऐसे हुई थी माधुरी दीक्षित की पहली मुलाकात, करण जौहर के साथ साझा किया दिलस्प किस्सा

नई दिल्लीः धुरी दीक्षित इन दिनों अपनी थ्रिलर सस्पेंस सीरीज द फेम गेम में अपने किरदार को लेकर काफी चर्चा में हैं। ये क्राइम थ्रिलर सीरीज 25 फरवरी को ओटीटी प्लेट फॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। अब उन्होंने करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान पति श्रीराम नेने से पहली मुलाकात के बारे में खुलासा किया है और द फेम गेम में अपने किरदार की यात्रा के बारे में भी बात की है।



पार्टी में हुई थी पहली मुलाकात
अभिनेत्री ने करण जौहर से बातचीत के दौरान अपने पति श्रीराम नेने से अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया, हम लोग इत्तफ़ाक़ से अपने भाई के घर पर पार्टी के दौरान मिले थे। वो पार्टी में अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़े -  Expressway और नेशनल हाइवे पर वाहन चलाने वालों के लिए जारी हुए नए नियम, कब से मिलेगी बड़ी राहत

उन्होंने आगे कहा, पार्टी के बाद हमने मिलना और बात करना शुरू कर दिया, हमने सभी चीजों के बारे में खुलकर बात की थी। किसी भी ऐसे व्यक्ति से मिलना बेहद दिलचस्प था, जिसमें मन में मेरे लिए कुछ नहीं था। मुझे लगा कि वो मुझे पहले एक इंसान के रूप में जानते हैं और फिर एक एक्ट्रेस के तौर पर उनका मुझ से परिचय हुआ।
वहीं, उन्होंने द फेम गेम में अपने किरदार अनामिका आनंद की जिंदगी और असल जिंदगी में वो इस किरदार से कितनी दूर हैं के बारे में भी बात की।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत CEO वासु जैन पहुंचे मालखरौदा, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले सहित अन्य लोग रहे मौजूद

द फेम गेम की कहानी
बता दें, इस वेब सीरीज में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित एक सुपरस्टार अनामिका आनंद के किरदार में नजर आने वाली हैं, जिसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होता और एक दिन वो अचानक से गयब हो जाती है। इसके बाद पुलिस की छान-बीन में लग जाती है और वेब सीरीज की कहानी उनके एक्स्ट्रा मौरिटल अफेयर पर की ओर बढ़ी हुई नजर आती है। इस क्राइम सस्पेंस थ्रिलर सीरीज में माधुरी दीक्षित के साथ संजय कपूर और मानव कौल ने मुख्य किरदार निभाया है।

error: Content is protected !!