शातिर अपराधी पर फिदा हो गईं महिलाएं, पुलिस के सामने ही करने लगीं प्रपोज !

इस संसार में लोगों की पसंद-नापसंद का कुछ कह ही नहीं सकते. बताइए, भला मोस्ट वॉन्टेड अपराधी (Women Gone Crazy Over a Criminal) पर भी किसी को प्यार आता है? ग्वेंट पुलिस (Gwent Police) ने अपने फेसबुक पेज से एक 36 साल के अपराधी की फोटो ट्वीट करके लोगों से इसे पकड़वाने की अपील की. हालांकि घंटे भर बाद ही उन्हें कुछ अलग ही नज़ारा (Facebook Ladies Gone Crazy Over Criminal) देखने को मिला.

 



पुलिस ने हमेशा की ही तरह फेसबुक पेज से की थी. इस पोस्ट में पुलिस ने 36 साल के वॉन्टेड अपराधी माइकल टफ्ट की फोटो भी अटैच की थी. पोस्ट 19 फरवरी को डाली गई थी, जिसके जवाब में पुलिस को अपराधी के पते की जगह मिलने लगे उसके लिए ढेरों प्रपोज़ल.
महिलाओं को पसंद आए।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

रिपोर्ट के मुताबिक पोस्ट के 24 घंटे के अंदर अपराधी माइकल टफ्ट को पसंद करने वाली महिलाओं की एक पूरी फौज तैयार हो गई. उनका कहना था कि पुलिस ही नहीं, वे भी उसे ढूंढ रही हैं. पुलिस की इस पोस्ट पर ऐसे-ऐसे कमेंट्स आने लगे कि लोगों को यकीन करना मुश्किल हो गया. एक यूज़र ने लिखा – ‘ग्वेंट पुलिस का पेज अब टिंडर पेज बन गया है.’

पुलिस के इस पोस्ट पर 24 घंटे के अंदर 1400 कमेंट्स आए और इसे 306 बार शेयर किया गया. 434 लोगों ने इस पर रिएक्ट किया, जबकि 206 लोगों ने हंसने के इमोजी से रिएक्ट किया. हैरानी की बात ये रही कि 36 लोगों ने इस पर हार्ट इमोजी भी सेंड किया.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

घर में छिपने का भी मिला ऑफर
महिलाओं ने अपराधी के लुक्स की चर्चा करनी शुरू कर दी और उन्होंने ये तक कहा कि वो उनके घर में छिप सकता है. एक महिला ने लिखा कि अगर किसी को वो मिले तो उसे ज़रूर बताएं. एक अन्य तो पुलिस से ही कह दिया कि वो माइकल को उसका नंबर दे दें. महिलाओं की इस हरकत पर पुलिस जहां हैरान है वहीं माइकल के परिवारवालों को ज़रूर हंसी आ रही होगी. माइकल के कज़न ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा है कि माइकल टफ्ट को पुलिस के ज़रिये फ्री टिंडर प्रमोशन मिल रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!