अस्पताल के बेड पर दुल्हन बनकर Meena Kumari ने दिया था अपनी जिंदगी का आखिरी शॉट

60 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मीना कुमारी (Meena Kumari) हिंदी सिनेमा में बड़ा नाम था. उन्होंने ‘बैजू बावरा’, ‘पाकीजा’ और ‘दिल अपना और प्रीत पराई’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया. जब ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी (Meena Kumari) बहुत बीमार हो गईं तो उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने से पहले मीना ने लगभग अपनी सभी अधूरी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली थी. सिर्फ एक फिल्म का कुछ काम बाकी रह गया था, जिसका नाम था ‘दुश्मन’. मीना कुमारी (Meena Kumari) को इस बात का काफी अफसोस था और उन्होंने सोच लिया था कि जैसे ही वो अस्पताल से ठीक होकर निकलेंगी सबसे पहले फिल्म ‘दुश्मन’ का काम पूरा करेंगी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

उसी दौरान फिल्म के निर्माता और निर्देशक मीना से मिलने अस्पताल आए तो मीना ने अफसोस जताया. मीना की बात सुनकर फिल्म मेकर्स ने कहा, ‘कोई बात नहीं सब मैनेज हो जाएगा, लेकिन एक शॉट की दिक्कत हो जाएगी, जिसमें आपको दुल्हन बनना है.’ फिल्म के मेकर्स की बात सुनकर मीना कुमारी ने तय कर लिया की फिल्म का वो शॉट अस्पताल के बेड पर ही शूट करेंगी.

फिल्म ‘दुश्मन’ के निर्माता-निर्देशक ने काफी मना किया लेकिन मीना कुमारी नहीं मानी और कहने लगी, ‘बाद का क्या भरोसा, यहीं शूट करते हैं, मैं हॉस्पिटल वालों से परमिशन ले लूंगी, आप तैयारी करो.’ कुछ दिन बाद इस फिल्म की शूटिंग हुई और मीना ने बचे हुए सारे शॉट अस्पताल के बेड पर दिए. मीना कुमारी ने एक दुल्हन बनकर अस्पताल के बेड पर अपना लास्ट शॉट दिया. कुछ दिनों के बाद ही मीना कुमारी का निधन हो गया. दुल्हन के रूप में फिल्म ‘दुश्मन’ के लिए दिया गया वो शॉट उनकी जिंदगी का आखिरी शॉट बना.
यह भी पढ़ेंः

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!