छत्तीसगढ़ विधानसभा में हुई नई शुरुआत, ऑनलाइन मंगाए गए थे प्रश्न उत्तर, कटने से बचाया 50 पेड़ को: स्पीकर चरणदास महंत

रायपुर. विधानसभा के बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा कि इस बार विधानसभा में एक नई शुरुआत हुई है। प्रश्न उत्तर ऑनलाइन मंगाए गए थे। IIT खड़गपुर की रिपोर्ट के मुताबिक विधानसभा के इस प्रयोग से हर साल 4 लाख 50 हजार पन्ने, 2.20 टन कागज की बचत हुई और इससे लगभग 50 पेड़ को कटने से बचाया जा सका है।

 



इसके साथ ही पानी और बिजली की भी बचत हुई है। वर्तमान सत्र में 13 बैठकें होंगी। पूरे सत्र के लिए 114 ध्यानकार्षण की सूचना है। 10 स्थगन प्रस्ताव की सूचना है। साथ ही अब तक एक विधेयक को सदन में पेश किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

इस अवसर पर विधानसभा की नई डायरी का भी विमोचन किया गया । विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने बताया की छोटे से प्रयास से इतनी बचत हुई है।इसलिए आने वाले समय में विधानसभा के सभी सत्र को पेपरलेस करने की योजना पर काम किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार मिला राजेश राठौर को, बचपन से खेल के प्रति है समर्पित, वर्ष 2023-24 के लिए घोषित सूची में जिले के इकलौते खिलाड़ी, नेटबॉल के क्षेत्र में मिला सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!