अब विधायकों और पूर्व विधायकों को सिर्फ एक बार ही मिलेगा पेंशन, सरकारी खजाने में होगी 80 करोड़ की बचत, इस राज्य में लिया बड़ा फैसला

चंडीगढ़: pension only once प्रदेश की कमान संभालते ही सीएम भगवंत मान ने पहली कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। सीएम मान ने रोजगार का पिटारा खोल दिया। वहीं, अब सीएम मान ने एक और बड़ा फैसला लिया है, जिससे राजस्व की भारी बचत होगी। लेकिन प्रदेश के विधायकों और पूर्व विधायक दुखी हो सकते हैं।

 



 

pension only once दरअसल भगवंत मान ने आज बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश दिया है कि, पंजाब में विधायकों के पेंशन फॉर्मूला में बदलाव किया जाएगा। पंजाब में अब विधायकों और पूर्व विधायकों को सिर्फ एक बार की पेंशन मिलेगी, चाहे वो कितनी बार भी विधायक बने हों। बता दें कि अब तक जितनी बार किसी भी दल के नेता चुनाव जीतकर विधायक बनते थे उतनी बार के पेंशन की राशि उनके हिस्से में जुड़ती जाती थी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh News : अमोदा गांव के किराना दुकान से अज्ञात बदमाशों ने नगदी, सामान सहित 30 हजार की चोरी, CCTV कैमरा में कैद हुए बदमाश, पुलिस की गश्त की खुली

इस नियम के तहत पंजाब में लाल सिंह, राजिंदर कौर, सरवन सिंह फिलोर को हर महीने मिलते थे 3 लाख 25 हजार…रवि इंदर सिंह, बलविंदर सिंह को हर महीने मिलते थे 2 लाख 75 हजार की पेंशन राशि मिलती थी। इसके अलावे 10 बार के विधायक की पेंशन 6 लाख 62 हजार प्रति माह मिलती थी। सीएम के निर्देश के बाद नियम लागू होने से अब सभी को मिलेगी सिर्फ 75 हजार रुपए की पेंशन। इसके साथ ही विधायकों के परिवारों को दिए जाने वाले भत्तों में भी होगी कटौती। इससे राज्य में पांच सालों में 80 करोड़ से ज्यादा रुपयों की बचत होगी, जो पैसे लोगों के भलाई के लिए खर्च होंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh News : अमोदा गांव के किराना दुकान से अज्ञात बदमाशों ने नगदी, सामान सहित 30 हजार की चोरी, CCTV कैमरा में कैद हुए बदमाश, पुलिस की गश्त की खुली
error: Content is protected !!