Attack : घर में महिला पर पत्थर से हमला, गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर, बलौदा थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-बलौदा. बलौदा थाना क्षेत्र के जावलपुर गांव में घर में सोई महिला पर पत्थर से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. गम्भीर रूप से घायल महिला को बलौदा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में पुलिस ने हत्या की कोशिश का जुर्म दर्ज किया है. सूचना के बाद डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

दरअसल, जावलपुर गांव में रामप्रसाद धीवर की पत्नी बृहस्पति बाई, घर में सोई थी, तभी अज्ञात शख्स पहुंचा और पत्थर पटककर जानलेवा हमला कर दिया. हमले से महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है. परिजन उसे लेकर बलौदा अस्पताल पहुंचे थे, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. मामले में हमला करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!