इस प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में होगी फिजियोथैरेपिस्ट की नियुक्ति, बुजुर्ग और हड्डी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों को होगा लाभ

भोपालः मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में जल्द ही 78 फिजियोथैरेपिस्ट की नियुक्ति करेगी.. जिसे लेकर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। हर जिला अस्पताल में एक महिला और एक पुरुष फिजियोथैरेपिस्ट पदस्थ किए जाएंगे। जिसका सबसे बड़ा फायदा अस्पताल में आने वाले बुजुर्ग और हड्डी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों को होगा।

 



आपको बता दें कि अभी छोटे जिलों में न तो सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा है और न ही निजी तौर पर फिजियोथैरेपिस्ट मिलते हैं। इस वजह से उन्हें अपने घर पर ही डॉक्टर की सलाह पर फिजियोथैरपी करानी पड़ती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

नियुक्ति को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि कोविड के दौरान यह देखा गया कि मरीजों को चिकित्सकीय मदद के साथ ही पैरामेडिकल और खासतौर पर फिजियोथैरपी की भी जरूरत पड़ी थी… जिसे देखते हुए हमने जिला अस्पतालों में फिजियोथैरेपिस्ट के पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। आपको ये भी बता दें कि पहले 1 साल के लिए संविदा पर पदस्थ किया जाएगा। इसके बाद सेवाओं को देखते हुए सेवा विस्तार किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!