छत्तीसगढ़: जीजा को चाहिए था बेटा, साले ने 3 साल के मासूम का किया अपहरण, आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस

रायपुरः Raipur Police reveals kidnapping राजधानी में 3 साल के बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस ने 2 शातिर आरोपियों को देहरादून से गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरे आरोपी को इटारसी में ट्रेन से गिरफ्तार किया गया। 9 मार्च को देर रात हुई इस घटना के 12 दिन बाद तीनों आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। बच्चे के अपहरण का कारण जानकर आप भी चौंक पड़ेंगे।

 



 

Raipur Police reveals kidnapping दरअसल, 9 मार्च की देर रात को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बूढ़ीमाई मंदिर के पास से 2 बाइक सवार बदमाशों ने झोपड़ी में सो रहे 3 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने करीब 1 हजार CCTV फूटेज खंगाले। जिसके बाद पुलिस की 10 सदस्यीय टीम देहरादून रवाना हुई और 3 दिन तक वहां होम वर्क करने के बाद पुलिस ने इरफान नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

आरोपी ने पूछताछ में अपहरण करने के पीछे के कारण का खुलासा किया। आरोपी इरफान ने बताया कि उसके साले सलीम की 3 बेटियां हैं और अपने साले के बेटे की चाहत को पूरा करने के लिए, उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी इरफान देहरादून का ही रहने वाला है लेकिन पिछले 20-22 साल से रायपुर में किराए के मकान में रहता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

12 दिनों बाद अपने बच्चे को वीडियो कॉल पर देखने के बाद मां-बाप ने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद दिया तो वहीं खुद सीएम भूपेश बघेल ने बच्चे को सकुशल बरामद करने पर रायपुर पुलिस को बधाई दी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

Related posts:

error: Content is protected !!