Police Recruitment : पुलिस बनने का सपना होगा पूरा, 10वीं पास युवा जल्द करें अप्लाई, नोटिफिकेशन जारी

नई दिल्ली. पुलिस बनने सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। लद्दाख पुलिस ( Laddakh Police ) ने फॉलोअर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 80 पदों पर योग्य उम्मीदवार की भर्ती होगी, वहीं भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

 



योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू हो चुकी है। 31 मार्च 2022 तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : सरपंच दिलदार खूंटे की पहल से बड़ेमुड़पार गांव हुआ CCTV युक्त, 11 चौक-चौराहों और स्कूलों में लगे CCTV कैमरा, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

80 पदों पर निकली भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड 10वीं पास होना चाहिए। अन्य शैक्षणिक योग्यता और इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 से पहले 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग और ट्रेड टेस्ट के जरिए किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी कर दिया जाएगा. एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : तुर्रीधाम के शिव मंदिर में बनारस की तर्ज पर होगी गंगा आरती, 56 भोग और आकर्षक झांकिया होंगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण

Related posts:

error: Content is protected !!